दोस्तो क्या आप हमेशा के लिए जीना चाहेंगे? अभी शायद ये मुमक़िन ना हो। लेकिन क्या हो अगर मैं आपसे कहूं कि आपकी बॉडी तक़नीकी तौर पर 150 सालों तक चलती रह सकती है?
दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम इन्ही सवालों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि "क्या हो अगर हर कोई 150 सालों तक जिए | kya hum apni umar ko badha sakte hain | क्या हम अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं?"
कौन है दुनियां का सबसे लंबा जीने वाला शख़्स
आज तक में सबसे लंबा जीने वाली शख़्स हैं "ज़ॉन कैल्मां" नाम की एक फ्रेंच महिला। उनकी मौत 122 साल और 164 दिन जीने के बाद हुई। ये दुनिया भर में लोगों के जीने की 72.6 साल की औसत उम्र से कहीं ज़्यादा है। और ये उम्र भी सेंट्रल अफ़्रीका में रहने वाले पुरुषों के लिए बहुत ज़्यादा है, जिनकी जीने की औसत उम्र 51 साल है।
![]() |
क्या हो अगर हर कोई 150 सालों तक जिए | क्या हम अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं? |
एक लंबी ज़िंदगी जीने का राज़ क्या है?
हाल में हुई एक स्टडी में इसे आसान शब्दों में समझाया गया है। हमें आमतौर पर तनाव देने वाली चीज़ों को हटाना होगा, जैसे कि डायबिटीज़ और एक्सिडेंट्स। और हमें अपने बॉडी के हिस्सों, ख़राब अंगों और टीशूस को रीप्लेस यानी बदलने का तरीक़ा भी ढूंढना होगा, ठीक वैसे जैसे हम अपनी गाड़ियों के साथ करते हैं।
ठीक है, तो मान लेते हैं कि इन चीज़ों का इंतज़ाम हम कर चुके हैं और हर कोई 150 सालों तक जी सकता है। अब हमें कुछ अहम चीज़ों के बारे में सोचना होगा। इनमें से सबसे मुश्किल होगा खाना।
अगर हर कोई 150 सालों तक जिए
जब लोग ज़्यादा लंबे वक़्त तक जिएंगे, तो ऐसे में हम बढ़ती आबादी और खाने की बढ़ती मांग के सामने खड़े होंगे, वो भी एक ऐसी दुनिया में जहां पहले ही खाने को लेकर एक बड़ा फासला है। इसका सबसे ज़ाहिर-सा जवाब ये है कि खाने की बर्बादी को कम किया जाए।
दुनिया में पैदा होने वाले कुल खाने का 25 परसेंट खाया नहीं जाता और बर्बाद हो जाता है।
अपनाने होंगे खेती के नए तरीके
हम खेती के भी नए तरीक़ों के बारे में सोच सकते हैं, जैसे कि सिटी गार्डन्स या शहरी इलाकों में छत पर खेती। ये काफ़ी कारगर भी होगा, ख़ासतौर से ये दखते हुए कि हमारा खाने का प्रोडक्शन सस्टेनेबल यानी नेचर के लिए टिकाऊ नहीं है। ये 30 परसेंट ग्रीनहाउस गैसेस के उत्सर्जन के पीछे की वजह है और हमारी ज़मीन का 40 परसेंट हिस्सा इससे घिरा हुआ है।
बढ़ती आबादी से होगा सामना
हमें बढ़ती आबादी के लिए जगह की भी तो ज़रूरत होगी। हमें एक पौधों वाली डाइट आज़माने की भी ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीट के प्रोडक्शन में ज़्यादा समय और एनर्जी की ज़रूरत होती है और ये पौधों वाली डाइट के मुक़ाबले 20 गुना ज़्यादा ज़मीन घेरती है। इससे जलन भी होती है, जो कि हमारे लंबे समय तक जीने के प्लान को बिगाड़ सकती है। लेकिन आपको पूरी तरह से वीगन बनने की जरूरत नहीं होगी।
मछली, सीफूड, और अंडों में कुछ अहम पोषक तत्व होते हैं। तो आपको इन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आपको इसमें कुछ सालों की मेहनत भी देनी होगी।
नौकरी और व्यवसाय में होंगे बदलाव
इस तरह से हर कोई इकोनॉमी में हाथ बंटा सकता है, पेंशन के लिए टैक्स की रक़म बढ़ जाएगी और जीने का एक मक़्सद बना रहेगा। आप मानें या ना मानें, कुछ और साल काम करने के फ़ायदे भी हो सकते हैं। लेकिन क्योंकि और ज़्यादा लोगों को काम की ज़रूरत होगी, तो शायद काम करने का हफ्ता चार दिनों का ही हो। या शायद काम करने के घंटे कम हों। और नौकरी के ज़्यादा साल होने से आप ख़ुश रहने के लिए करियर में ज़्यादा बदलाव कर सकेंगे।
क्या आप जानते हैं ऐसी और कौन-सी चीज़ है जो आप अक्सर बदल रहे होंगे? अपने रोमैंटिक साथी।
वैवाहिक जीवन में बदलाव
अगर हर कोई 150 सालों तक जीता है, तो लोगों के लिए 120 सालों तक एक ही शख़्स के साथ रहने के मुक़ाबले कई शादियां करना ज़्यादा वाजिब होगा। वहीं दूसरी तरफ़, आपके शायद कम बच्चे होंगे और ये आपकी ज़िंदगी में थोड़ी देर में आएंगे।
बच्चे को जन्म देने वाली सबसे ज़्यादा उम्र की महिला 73 साल की थीं। अगर हर कोई 150 सालों तक जिएगा, तो शायद महिलाओं के लिए बच्चों को जन्म देने की नई उम्र ये ही हो।
जो जानवर ज़्यादा लंबे समय तक जीते हैं, उनके कम बच्चे होते हैं, हो सकता है ऐसा ही कुछ हमारे साथ भी हो। अगर हम आबादी के बारे में सोचते हैं, तो कम बच्चे होना शायद लंबे समय के लिए एक अच्छी बात साबित हो।
क्या इतना लंबा जीना आसान होगा?
हालांकि 150 सालों तक जीना थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन ये जल्द ही हक़ीक़त बन सकती है। तो अगर हम सबको रिसोर्सेस देने के लिए ज़रूरी बदलाव ले आते हैं, तो ये काफ़ी अच्छा होगा। सोचिए कि आप कितनी बार ख़ुद को ढूंढ सकेंगे और पा सकेंगे? और इतने सालों के साथ, वो सारी चीज़ें जो आप देखेंगे और महसूस करेंगे?
शायद आप इतना लंबा जी सकेंगे कि इंसानों का स्पेस ट्रैवल का दौर भी देख सकें।
दोस्तों आज का यह पोस्ट "क्या हो अगर हर कोई 150 सालों तक जिए | kya hum apni umar ko badha sakte hain | क्या हम अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं?" आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।
0 Comments